ePaper

शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग से दुष्कर्म किये जाने का मामला दर्ज

Updated at : 17 May 2025 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग से दुष्कर्म किये जाने का मामला दर्ज

महिला थाना में पौआखाली थाना क्षेत्र के एक युवक पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है.

विज्ञापन

किशनगंज.महिला थाना में पौआखाली थाना क्षेत्र के एक युवक पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपित युवक इमामउद्दीन ने नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन दिया. शादी का प्रलोभन देकर आरोपित युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया. शादी की बात कहने पर आरोपित युवक बात को टाल देता था. इस बीच नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई. इसके बाद नाबालिग लड़की युवक पर फिर से शादी का दवाब बनाने लगी लेकिन आरोपी युवक ने गर्भपात करवा दिया. अब आरोपी युवक शादी से इनकार कर रहा है. इसके बाद नाबालिग लड़की ने घटना की आपबीती अपने घर वालों को बताई. नाबालिग लड़की के घर वाले आरोपित के परिजनों को घटना की जानकारी देने गए लेकिन आरोपित के परिजनों ने नाबालिग लड़की के घर वालों के साथ मारपीट की. थक हारकर नाबालिग लड़की आने परिजनों के साथ न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची. महिला थाना की पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया. महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन