पुलिस ने छापेमारी कर एक दर्जन से अधिक युवक-युवतियों हिरासत में लिया

गुप्त सूचना के आधार पर किशनगंज पुलिस की टीम ने खगड़ा रेड लाइट एरिया में छापेमारी की.
हिरासत में ली गयीं युवतियों में पांच नाबालिग लड़कियां शामिल
किशनगंज. गुप्त सूचना के आधार पर किशनगंज पुलिस की टीम ने खगड़ा रेड लाइट एरिया ��ें छापेमारी की. बुधवार की शाम खगड़ा रेड लाइट एरिया में हुई छापेमारी में एक दर्जन से ज्यादा युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है. इसमें चार से पांच नाबालिग लड़कियां भी शामिल है. वहीं खगड़ा रेड लाइट एरिया में छापेमारी में जबरन देह व्यापार में धकेली गयी कुछ लड़कियों को मुक्त करवाया गया है.मिली जानकारी के अनुसार शाम को पुलिस की कई टीम छापेमारी के लिए खगड़ा रेड लाइट एरिया पहुंची तो वहां हड़कंप मच गया. पुलिस को देखते ही लोग इधर-उधर भागने लगे. पुलिस की टीम ने वहां के कई घरों में भी छापेमारी की. इस दौरान पुलिस टीम ने कई लोगों को खदेड़ कर पकड़ा. सूत्रों के अनुसार देह व्यापार के लिए बाहर से लड़कियों को लाए जाने की सूचना पर पुलिस की टीम को मिली थी. बड़ी संख्या में पुलिस की टीम मौके ओर पहुंची थी जिसमें बहादुरगंज, पहाड़कट्टा सहित कई थानों की टीम शामिल थी. टीम में महिला पुलिस कर्मी के साथ सादे लिबास में भी पुलिस जवान शामिल थी. एसपी सागर कुमार ने भी कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि छापेमारी की प्रक्रिया चल रही है. फिलहाल हिरासत में ले गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










