विद्युत चोरी के मामले में विभाग ने लगाया जुर्माना

विद्युत विभाग के द्वारा को विद्युत ऊर्जा चोरी के मामले में अभियान चलाया गया
किशनगंज विद्युत विभाग के द्वारा को विद्युत ऊर्जा चोरी के मामले में अभियान चलाया गया. कनीय अभियंता दीपक कुमार के नेतृत्व में सदर थाना क्षेत्र के धर्मगंज में दो अलग- अलग घरों में विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध कार्रवाई की गई. जिसमें अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा जलाने के मामले में उपभोक्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. जहां विनम्र सुदर्शन के आवास परिसर में विद्युत ऊर्जा चोरी के मामले में 43 हजार 632 रुपए जुर्माना लगाया गया. टीम के द्वारा एक अन्य परिसर की भी जांच की गई. धर्मगंज में ही उपभोक्ता जानकी देवी के आवास परिसर के विद्युत ऊर्जा चोरी के मामले में 7 हजार 226 रुपए का जुर्माना लगाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




