बंगाल में खत्म होगा माफिया राज, बाराबनी और बीरभूम में गरजे योगी आदित्यनाथ

Published by :Ashish Jha
Published at :16 Apr 2026 3:01 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल में खत्म होगा माफिया राज, बाराबनी और बीरभूम में गरजे योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ

Bengal Election: यूपी के मुख्यमंत्री ने बंगाल की समस्याओं के समाधान के लिए दो इंजन वाली सरकार के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया है.

विज्ञापन

Bengal Election: कोलकाता. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में अगर इस बार भाजपा की सरकार बनती है तो यहां माफिया राज को खत्म किया जायेगा. बुधवार को बंगाल के बाराबनी और बीरभूम में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी की तरह ही बंगाल को भी अपराधमुक्त किया जायेगा. बाराबनी में योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस को निशाना बनाया है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल के रेत-मिट्टी माफिया सरगना का भाजपा सफाया कर देगी.

बंगाल में सिर्फ डर और दहशत का माहौल

भाजपा उम्मीदवार अभिजीत रॉय के लिए प्रचार करने आये यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “बंगाल में पिछले 15 वर्षों से माफिया सरगना और भ्रष्टाचार का राज चल रहा है. अब बंगाल में सिर्फ डर और दहशत का माहौल है. भाजपा तृणमूल कांग्रेस के रेत माफिया सरगना का सफाया करेगी. उन्होंने समस्या के समाधान के लिए दो इंजन वाली सरकार के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बंगाल को बदलना भाजपा का संकल्प

योगी आदित्यनाथ ने कहा- TMC के लोगों ने यहां पर आम जनमानस के सामने, नौजवानों के सामने, बेटी-बहनों के सामने भय का माहौल पैदा किया है. इनके कारण माफिया पैदा हुए हैं. ये माफिया प्रवृत्ति, भाजपा इसे समाप्त करेगी. भाजपा का यह संकल्प है. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल इस बार बदलाव के मूड में है. उन्होंने कहा कि बंगाल में हिंसा का युग अब खत्म होनेवाला है. योगी ने घुसपैठिये के मुद्दे पर भी ममता सरकार पर निशाना साधा.

Also Read: बंगाल चुनाव : कोलकाता के 100 से अधिक बूथों पर बिजली नहीं, चुनाव आयोग हैरान

भ्रष्टाचार और क्राइम का हब बन गया बंगाल

बीरभूम जिले के रामपुरहाट विधानसभा के तारापीठ रेलवे स्टेशन संलग्न मैदान में गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुरहाट सीट से खड़े भाजपा प्रार्थी ध्रुव साहा के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. योगी आदित्यनाथ ने हुंकार भरते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पंद्रह वर्ष के शासन में बंगाल में भ्रष्टाचार और क्राइम का हब बन गया. उस सरकार के नेता, कार्यकर्ता, विधायक, सांसद मंत्री आई तक भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए है. इनके नेताओं तिहाड़ तक जाना पड़ा. इस सरकार ने बेरोजगार युवकों के साथ धोखा किया है. शिक्षक की नौकरी में बड़ा भ्रष्टाचार हुआ. बंगाल को पतन तक ले गए है. यदि बंगाल को बचाना है तो बंगाल में भाजपा की डबल इंजन की सरकार को लानी होगी. तभी बंगाल का विकास होगा.

अवैध कब्जों पर चलेगा बुलडोजर

उत्तर प्रदेश की तरह यहां भी चार मई के बाद तृणमूल के गुंडों की सफाई शुरू हो जाएगी. अबतक तृणमूल के गुंडों ने जितना बटोर कर रखा है उनके समस्त अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया जाएगा. तृणमूल के सिंडिकेट राज और अवैध बालू, पत्थर और गायों की तस्करी पर रोक लगेगा. इनके खिलाफ मुहिम चलेगा. किसी भी तृणमूल के गुंडों को नहीं बख्शा जाएगा. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस तरह उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के पहले वहां गुंडा राज कायम था. अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ था. अराजकता की स्थिति थी. खुले आम लोग सड़क रोक कर नमाज पढ़ते थे. लेकिन मेरी सरकार यानी डबल इंजन की सरकार के आने के बाद उत्तर प्रदेश से गुंडा राज शेष हो गया है, अब कोई सड़क अवरोध कर नमाज नहीं पढ़ते है. अपराध और अपराधियों की नकेल कस दी गई है.

भाजपा राज में बंगाल का होगा चहुंओर विकास

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्होंने अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ बुलडोजर चलाया है. आज उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त है. अपराधियों का साहस नहीं होता है अपराध करने का. यह सब कुछ भाजपा के डबल इंजन की सरकार के कारण हुआ है. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल को पहले कांग्रेस बाद में वाम मोर्चा और पंद्रह साल सत्ता पर काबिज तृणमूल सरकार ने खोखला कर दिया है. चार मई को राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद एक बार फिर बंगाल का चहुंओर विकास होगा. बंगाल में सुशासन की सरकार होगी. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस तारापीठ की पावन भूमि पर हम लोग शपथ लेते है की  भाजपा के बंगाल में आते ही अराजकता की स्थिति शेष होगी. कानून व्यवस्था दुरुस्त होगी. राज्य की महिलाएं बच्चियां सुरक्षित रहेगी. 

Also Read: बंगाल में पहचान की लड़ाई, भाजपा के ‘घुसपैठिये’ से ममता की ‘बंगाली अस्मिता’ का मुकाबला

इनपुट: बीरभूम से मुकेश तिवारी

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola