आठ सूत्री मांगों को ले पीडीएस डीलर हड़ताल पर

Updated at : 03 Feb 2025 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
आठ सूत्री मांगों को ले पीडीएस डीलर हड़ताल पर

फेयर प्राईस डीलर्स एसोशियन के बैनर तले जिला के जनवितरण प्रणाली दुकानदार अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर है.

विज्ञापन

किशनगंज.फेयर प्राईस डीलर्स एसोशियन के बैनर तले जिला के जनवितरण प्रणाली दुकानदार अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर है. इस बाबत फेयर प्राईस डीलर्स एसोशियन के जिला महामंत्री रमेश प्रसाद साहा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर हम सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदार अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है. उन्होंने बताया कि हमारी प्रमुख मांगों में गुजरात सरकार की तर्ज पर तीस हजार रुपए मानदेय, दुकान संचालन व दुकान किराया तोलने वाले पर खर्च, मशीन संचालन हेतु दिसंबर 2019 से प्रति किव्युटल 17 रुपए व अप्रैल 2022 से प्रति क्विंटल 21 रुपया अतिरिक्त डीलर मार्जिन दिया जाए, अनुकम्पा में उम्र सीमा खत्म किया जाए, बाधवा कमिटी को लागू किया जाए सहित अन्य मांग शामिल है. इस दौरान बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी व जनवितरण प्रणाली डीलर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन