प्रशिक्षण के समय प्रतिभागी रहें गंभीर: डीएम

Updated at : 23 Mar 2026 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
प्रशिक्षण के समय प्रतिभागी रहें गंभीर: डीएम

भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण से संबंधित फील्ड ट्रेनर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में किया गया

विज्ञापन

जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजित किशनगंज भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण से संबंधित फील्ड ट्रेनर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में किया गया. कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि भारत की जनगणना 2027 बहुत बड़ा प्रशासकीय व सांख्यिकीय कार्य हैं जिसका राष्ट्र हित में अत्यंत ही महत्वपूर्ण योगदान है. इसलिए प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागी प्रत्येक बिंदु को गंभीरता से समझें तथा यदि किसी प्रकार की शंका हो तो उसका समाधान अवश्य प्राप्त करें. जिला पदाधिकारी ने जिला एवं प्रखंड स्तर पर जनगणना के विषय में आम लोगों को जागरुक करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का भी निर्देश दिया, ताकि आम नागरिकों को भी इसके बारे में पर्याप्त जानकारी मिल सके. अंत में उन्होंने सभी प्रतिभागियों से प्रशिक्षण को गंभीरता से ग्रहण करने एवं जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपादित कराने का आह्वान किया. प्रशिक्षण कार्यक्रम जनगणना 2027 का परिचय के साथ शुरू किया गया. साथ ही जनगणना के कानूनी पहलू की जानकारी दी गई. इसके अतिरिक्त जनगणना में प्रयुक्त संकल्पनाएं, परिभाषाओं मकान सूचीकरण ब्लाॅक का जमीनी सत्यापन विधि, नजरी नक्शा की तैयारी के साथ एचएलओ मोबाइल एप इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी. मास्टर प्रशिक्षक मनोज कुमार निदेशक, एनईपी एवं आदित्य कुमार सिंह सहायक जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी ने प्रशिक्षण दिया. इस बार डिजिटल नवाचार के तहत जनगणना कार्य में डिजिटल साधनों का व्यापक उपयोग किया जाएगा, जिससे आंकड़ों का संकलन अधिक सटीक एवं त्वरित रूप से संभव हो सकेगा. प्रशिक्षण में यह भी जानकारी दी गई कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी. इस चरण में सभी भवनों, जनगणना मकानों एवं परिवारों की पहचान कर उनका व्यवस्थित रूप से सूचीकरण किया जाएगा. साथ ही आवास की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं एवं परिसंपत्तियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे छत की सामग्री, पेयजल का स्रोत, शौचालय की उपलब्धता, वाहन (कार, मोटरसाइकिल आदि) से संबंधित जानकारी भी एकत्र की जाएगी. स्वगणना का कार्य 17 अप्रैल से एक मई तक तथा प्रगणक द्वारा यह कार्य दो मई से 31 मई तक संचालित किया जाएगा. इस अवसर पर जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारी रंजय कुमार सिन्हा, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन