कार से 55 लीटर विदेशी शराब जब्त

सीमावर्ती ठाकुरगंज में एक बार फिर शराब तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है
ठाकुरगंज सीमावर्ती ठाकुरगंज में एक बार फिर शराब तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है. गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार सुबह नुनिया टाडीपुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. बताया जाता हे की करीब सुबह 10:45 बजे, पुलिस ने एक संदिग्ध फोर्ड कार को रोका. तलाशी लेने पर कार से अलग-अलग ब्रांड की कुल 55.875 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई.रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की, स्टर्लिंग रिजर्व बी7, इंपीरियल ब्लू सुपीरियर ग्रेन व्हिस्की हेवर्ड्स 5000 स्ट्रॉन्ग बीयर, कुल मिलाकर एंटीबायोटिक दवाओं में अलग-अलग ब्रांड की शराब मिली. कार्रवाई के बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच तेज कर दी है. तस्करी के नेटवर्क, सप्लाई चेन और शामिल लोगों की तलाश जारी है. इस ऑपरेशन में पुलिस विभाग के पुअनि नवीन कुमार नमन, पअनि रितिक रंजन, पुअनि प्रकाश कुमार, चौकीदार चतुर टुडू, चौकीदार संजय कुमार हरिजन, चौकीदार उत्तम कर्मकार, महिला सिपाही होलिका कुमारी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




