पुलिस ने बालू लदे तीन ट्रैक्टर किये जब्त

Updated at : 23 Mar 2026 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने बालू लदे तीन ट्रैक्टर किये जब्त

पोठिया थाना पुलिस को अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है

विज्ञापन

पोठिया पोठिया थाना पुलिस को अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है. थाना क्षेत्र में लगातार अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा सघन कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने मौके से अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया और कई लोग मौके से फरार हो गए. थानाध्यक्ष अंजय अमन ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गोल्ड फील्ड डोक नदी घाट पर छापेमारी की, जहां से अवैध रूप से बालू का खनन और परिवहन किया जा रहा था. उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान तीनों ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना लाया गया है. साथ ही मामले की अग्रिम कार्रवाई के लिए किशनगंज खनन विभाग को सूचित कर दिया गया है, ताकि नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके.थानाध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध खनन और बालू तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह के अवैध कार्यों में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन