ePaper

किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

Updated at : 09 Jan 2026 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

खनिज-तत्वों तथा कृमिनाशक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया

विज्ञापन

पहाड़कट्टा पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी के द्वारा 89 वीं किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन कोल्था पंचायत के आदिवासी टोला कटहलडांगी में किया गया. इस कार्यक्रम के आयोजक डॉ अभिषेक कुमार ने मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ चंद्रहास के दिशा-निर्देश में किया गया. इसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्या से अवगत होकर उसके निराकरण का प्रयास करना है. पशु चिकित्सा शिविर में 92 पशुपालकों के 328 छोटे-बड़े जानवरों एवं पक्षियों में विभिन्न प्रकार की समस्याओं जैसे खान-पान एवं पाचन की समस्या, कृमि की समस्या, पशुओं में गर्भधारण की समस्या, दूध उत्पादन से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं का इलाज एवं परामर्श दिया गया. शिविर में बीमारियों के निदान से संबंधित दवाइयों, खनिज-तत्वों तथा कृमिनाशक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया. कार्यक्रम की संयोजक डॉ राखी भारती ने बताया कि इस दौरान लगभग 16 पशुपालक परिवारों से उनके द्वार पर संपर्क कर पशुपालन से संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों एवं पशुपालन महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं वैज्ञानिक पशुपालन की तकनीक के बारे में जानकारी दी गई. किसान संवाद कार्यक्रम में पशुपालकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं द्वार पर आकर पशुपालन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के प्रयास के लिए वैज्ञानिकों एवं महाविद्यालय का आभार व्यक्त किया. किसान संवाद के सफल आयोजन पर अधिष्ठाता डॉ चंद्रहास ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं सभी शिक्षकों एवं कर्मियों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन