ePaper

अधिकारियों ने विकास कार्यों का लिया जायजा

Updated at : 25 Dec 2024 11:16 PM (IST)
विज्ञापन
अधिकारियों ने विकास कार्यों का लिया जायजा

एसडीम लतीफुर रहमान अंसारी, बीडीओ श्रीराम पासवान, सीओ प्रभाश कुमार,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुरज कुमार ने प्रखण्ड के बिशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 01 स्थित केवरत टोला का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया.

विज्ञापन

कोचाधामन. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित कार्यक्रम को लेकर बुधवार को एसडीम लतीफुर रहमान अंसारी, बीडीओ श्रीराम पासवान, सीओ प्रभाश कुमार,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुरज कुमार ने प्रखण्ड के बिशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 01 स्थित केवरत टोला का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया. साथ ही कई दिशा निर्देश दिए. एसडीएम लोगों से कहा कि विभिन्न पेंशन योजना राशन कार्ड, विकलांग प्रमाण पत्र जैसी समस्याओं को लेकर पंचायत के सचिव अमरजीत कुमार को आवेदन करने को कहा ताकि समय पर समस्याओं का निष्पादन हो सके. इतना ही नहीं एसडीएम ने मौके पर ही दर्जनों लाभुकों का आवेदन लेकर आरटीपीएस करवाया.इस दौरान उन्होंने पंचायत सरकार भवन, थाना भवन, खेल मैदान,डाकघर व मनरेगा भवन के चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया तथा कई दिशा निर्देश भी दिए. स्थानीय मुखिया पिंटू चौधरी ने बिशनपुर स्वास्थ केंद्र पर एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग एसडीएम लतीफुर रहमान से की.इस मौके से मुखिया पिंटू चौधरी,वार्ड सदस्य प्रतिनिधि कुमार प्रखर आर्य,सरवर आलम, शहंशाह अंसारी, असलम आलम,समाज सेवी अवसर आलम, लालबाबू दास, सुपरवाइजर प्रफुल्ल कुमार झा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन