एनएच-327ई पर दो वाहनों की टक्कर : चालक घायल, पार्सल वैन जब्त
एनएच 327ई पर क्षतिग्रस्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन के साथ पुलिस वैन
राष्ट्रीय राजमार्ग-327ई पर सोमवार को दो वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें एक वाहन का चालक घायल हो गया. पुलिस ने पार्सल वैन को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
किशनगंज : पौआखाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरभिट्ठा पुल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-327ई पर सोमवार को दो वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. हादसे में एक वाहन का चालक आंशिक रूप से घायल हो गया, जबकि एक वाहन के कैबिन वाले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है. दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
पुलिस ने पार्सल वैन को लिया कब्जे में
घटना की सूचना मिलते ही पौआखाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पार्सल वैन (आरजे-14 जीएन 1662) को कब्जे में ले लिया. वहीं, हाईवे पर खड़े दूसरे क्षतिग्रस्त वाहन की सुरक्षा के लिए एक चौकीदार की तैनाती की गई, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो और यातायात बाधित न हो.
घायल चालक का कराया गया उपचार
हादसे में घायल चालक को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और दोनों वाहनों से संबंधित आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
कुछ देर बाधित रहा यातायात
दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा. हालांकि पुलिस की तत्परता से वाहनों की आवाजाही जल्द ही सामान्य करा दी गई.
और पढ़ें : एनएच-327ई पर सफर बना जानलेवा, पुल पर गड्ढों में फंस रहे वाहन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए