ePaper

पंचायत में लगे राजस्व शिविरों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Updated at : 03 Sep 2025 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायत में लगे राजस्व शिविरों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

पोठिया प्रखंड में राजस्व महाअभियान के तहत बुधवार को 6 पंचायतों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया.पंचायत भवन में लगे शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने भूमि दस्तावेजों से जुड़ी समस्याओं के लिए आवेदन किए.

विज्ञापन

पहाड़कट्टा.पोठिया प्रखंड में राजस्व महाअभियान के तहत बुधवार को 6 पंचायतों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया.पंचायत भवन में लगे शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने भूमि दस्तावेजों से जुड़ी समस्याओं के लिए आवेदन किए.शिविर में जमाबंदी में सुधार,उत्तराधिकार नामांतरण,बंटवारा नामांतरण और छुटी हुई जमाबंदी को लेकर ऑनलाइन करने की सेवाएं दी जा रही है. बुधवार को गोरुखाल,नौकट्टा,टीपीझाड़ी,उदगारा, पनासी, परलाबाड़ी पंचायत में विशेष शिविर का आयोजन किया गया था.जिसकी मोनेटरिंग सीओ मोहित राज और आरओ मनोज कुमार चौधरी के द्वारा की गयी.निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शिविर में चल रहे कार्यों की समीक्षा की.उन्होंने कार्य मे तेजी लाने के निर्देश शिविर प्रभारी को दिए। निरीक्षण के दौरान कई रैयतों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखी. अधिकारियों ने उनकी बातों को ध्यान से सुना और समस्याओं के समाधान के लिए आवाश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए.राजस्व विभाग के इस महाअभियान का मुख्य उद्देश्य रैयतों को सुविधाएं प्रदान करना है. अधिकारियों ने इन सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी.सीओ मोहित राज ने बताया कि पोठिया अंचल क्षेत्र में राजस्व महाअभियान के तहत कुल 44 शिविरों का आयोजन किया जायेगा.अभियान के तहत प्रत्येक पंचायतों में 2-2 दिन शिविर आयोजित होगी.जो आगामी 20 सितंबर तक अंचल क्षेत्र में चलेगी.उन्होंने बताया कि शिविर में आम रैयत जमाबंदी में अपना नाम,खाता,खेसरा,रकवा एवं लगान की अशुद्धियों की सुधार के लिए प्रपत्र भरकर शिविर में जमा कर सकते है.उन्होंने कहा कि जमाबंदी रैयत की मृत्यु के उपरांत उत्तराधिकारियों के नाम से वंशावली के आधार पर जमाबंदी के सृजन हेतु भी शिविर में प्रपत्र लिया जा रहा है.संयुक्त जमाबंदी के आपसी सहमति या रजिस्टर्ड या कोर्ट द्वारा बंटवारे के आधार पर हिस्सेदारों के नाम से अलग-अलग जमाबंदी हेतु भी प्रपत्र शिविर में जमा किया जा सकता है. सीओ श्री राज ने बताया कि जमाबंदियों में सुधार डिजिटाईजेशन तथा दाखिल खारिज हेतु विभाग द्वारा पूर्व से निर्देशित नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. शिविर से प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पादन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के नियमों के अनुरूप विधिवत किया जायेगा.पंचायत भवन में आयोजित विशेष शिविर में शिविर प्रभारी सह राजस्व कर्मचारी के रूप में मो मुस्तफा,मिथिलेश कुमार झा,मो अखलाख अंसारी,मो इद्रीश,अमर कुमार,पोसोनजीत कुमार,कन्हैया कुमार,सुमीत कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन