21 से 27 अप्रैल तक इन राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान की संभावना, 50 kmph की रफ्तार से हवा

Updated:
विज्ञापन

तूफानी हवा के साथ कई राज्यों में बारिश की संभावना, फोटो- पीटीआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Rain Warning: भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार 21 से 27 अप्रैल के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम करवट ले सकता है. पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है. वहीं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में गरज-चमक और हल्की बर्फबारी हो सकती है.

विज्ञापन

Rain Warning: अप्रैल महीना का तीसरा सप्ताह खत्म होते ही देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई है. कई इलाकों में पारा 44 डिग्री को भी पार कर गया है. वहीं देश के कई हिस्सों में अभी भी बारिश और तेज हवा का दौर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 21 से 27 अप्रैल के दौरान कई इलाकों में बारिश, बिजली और तेज हवा देखने के मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश से लेकर उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और झारखंड में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान कई इलाकों में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 25 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 24 और 25 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में; 25 और 26 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में, गरज, बिजली और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है. हवा की गति 30 से 40 kmph तक पहुंच सकती है.कहीं-कहीं हल्की से लेकर मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है.

असम-मेघालय समेत पूर्वोत्तर भारत में बारिश और तेज हवा

मौसम विभाग के मुताबिक 21 और 22 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में; 21 से 27 तारीख के दौरान असम और मेघालय में; 21 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में, गरज, बिजली और तेज़ हवाओं का दौर जारी रह सकता है. हवा की गति 30 से 40 kmph तक पहुंच सकती है. इस दौरान कई इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम और कहीं कहीं भारी बारिश भी हो सकती है.

असम में भारी बारिश

असम के कई इलाकों में भारी बारिश भी देखने को मिली. बारिश के कारण सड़कों पर जल भराव हो गया. गुवाहाटी के कुछ हिस्सों में भीषण जलभराव देखने को मिला.

पश्चिम बंगाल, झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश और तूफानी हवा

मौसम विभाग के मुताबिक 21 से 27 अप्रैल के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 21 अप्रैल को और 24 से 26 अप्रैल के दौरान गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में, 21, 24 और 25 तारीख को झारखंड में, 21 से 25 अप्रैल के दौरान ओडिशा में गरज, बिजली और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है. इस दौरान हवा की गति 30 से 50 kmph तक पहुंच सकती है. कुछ इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना

आईएमडी के मुताबिक 21 अप्रैल को पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में, 21 और 22 अप्रैल को विदर्भ में गरज, बिजली चमकने और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है. हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. कहीं-कहीं हल्की बारिश की भी संभावना है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत का मौसम

21 से 23 अप्रैल के दौरान केरल और माहे में, 21 से 25 अप्रैल के दौरान आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में बारिश की संभावना है. 21 और 22 अप्रैल को तटीय कर्नाटक में, 21 से 23 अप्रैल के दौरान रायलसीमा में, 23 और 25 ​​अप्रैल के दौरान तटीय कर्नाटक में, गरज, बिजली चमकने और तेज हवा की संभावना है. हवा की गति 30 से 50 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है.

Also Read: गर्मी से तप रहे हैं कई राज्य, तापमान 44°C के पार, लू की चेतावनी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola