ePaper

पूर्व जिप अध्यक्षा नुदरत महजबी जन सुराज पार्टी के प्रदेश सचिव मनोनीत

Updated at : 19 Dec 2024 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व जिप अध्यक्षा नुदरत महजबी जन सुराज पार्टी के प्रदेश सचिव मनोनीत

जन सुराज पार्टी ने पूर्व किशनगंज जिला परिषद अध्यक्षा सह पार्टी नेत्री नुदरत महजंबी को प्रदेश सचिव मनोनीत किया है.

विज्ञापन

किशनगंज.जन सुराज पार्टी ने पूर्व किशनगंज जिला परिषद अध्यक्षा सह पार्टी नेत्री नुदरत महजंबी को प्रदेश सचिव मनोनीत किया है. मिली जानकारी के अनुसार जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने जन सुराज पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की सूची भी जारी की जिसमें नुदरत महजंबी को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया. इस बाबत जानकारी देते हुए नवमनोनीत प्रदेश सचिव नुदरत महजंबी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है जिसका वह ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगी. उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता होगी. उनके मनोनयन की खबर से जिला में हर्ष की लहर है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन