जदयू की बैठक में एनडीए प्रत्याशी की जीत की रणनीति पर हुई चर्चा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Apr 2024 11:27 PM
जदयू की बैठक में एनडीए प्रत्याशी की जीत की रणनीति पर हुई चर्चा
किशनगंज. शहर के खगड़ा स्थित एक होटल में मंगलवार को जदयू द्वारा एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, बिहार सरकार के मंत्री मदन साहनी, एनडीए प्रत्याशी मुजाहिद आलम, वरीय जदयू नेता बुलंद अख्तर हाशमी आदि मौजूद थे. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा ने मौजूद कार्यकर्ताओं से अपने प्रत्याशी को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि इस बार के चुनाव में एनडीए राज्य में ज्यादा से ज्यादा सीटों से चुनाव जीतेगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










