ePaper

13 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत

Updated at : 02 Sep 2025 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
13 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत

समय-समय पर विभिन्न पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की जा रही है

विज्ञापन

किशनगंज व्यवहार न्यायालय परिसर किशनगंज में आगामी 13 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार किशनगंज द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया जा रहा है. साथ ही, समय-समय पर विभिन्न पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की जा रही है. इसी क्रम में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ओम शंकर द्वारा अधिवक्ता संघ, जिला अधिवक्ता संघ तथा अभियोजन पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई. बैठक में उपस्थित अधिवक्तागण को अधिक से अधिक शमनीय, सुलहनीय मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निष्पादन कराने हेतु अनुरोध किया गया. इसके अतिरिक्त मंगलवार को ही बैंक पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की गई. बैठक में उपस्थित शाखा प्रबंधकों से सचिव ने राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से ऋण समाप्त करने वाले ऋणियों को विशेष छूट देने की बात कही गई साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन