ePaper

दिघलबैंक प्रखंड में पांच योजनाओं का राजद विधायक सउद आलम ने किया शिलान्यास

Updated at : 03 Oct 2025 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
दिघलबैंक प्रखंड में पांच योजनाओं का राजद विधायक सउद आलम ने किया शिलान्यास

प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को ठाकुरगंज विधायक सऊद आलम ने कुल 70 लाख 40 हजार 319 रुपये की लागत से पांच महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास किया.

विज्ञापन

दिघलबैंक. प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को ठाकुरगंज विधायक सऊद आलम ने कुल 70 लाख 40 हजार 319 रुपये की लागत से पांच महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास किया.इन योजनाओं में नाला एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं, जिनसे ग्रामीणों को बेहतर सुविधा और सुगम आवागमन मिलेगा. शिलान्यास की गई योजनाओं में इकड़ा पंचायत के ताराबारी मुखिया टोला में 14 लाख 83 हजार 980 रुपये से नाला निर्माण तथा रामगंज ग्राम में 11 लाख 87 हजार 212 रुपये की लागत से पीसीसी सड़क निर्माण शामिल है.इसके अलावे जागीर पदमपुर पंचायत के बैरबन्ना ग्राम में 14 लाख 82 हजार 427 रुपये, सुखानदीघी में 14 लाख 1 हजार 200 रुपये और ताराबाड़ी पदमपुर पंचायत के फूलगाछी ग्राम में 14 लाख 85 हजार 500 रुपये से पीसीसी सड़क का निर्माण होगा. इस अवसर पर विधायक सऊद आलम ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और लोगों की सुविधा उनकी प्राथमिकता है.उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से ग्रामीणों को आवागमन और बुनियादी सुविधाओं में बड़ी राहत मिलेगी. हमारा प्रयास है कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव में विकास की रोशनी पहुंचे और लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो.शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे और सभी ने विधायक के इस पहल की सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन