ePaper

मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान को ले बीडीओ ने विकास मित्रों व कार्यपालक सहायकों के साथ की बैठक

Updated at : 29 Jun 2025 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान को ले बीडीओ ने विकास मित्रों व कार्यपालक सहायकों के साथ की बैठक

आम लोगो से सीधे जुड़े विकास मित्रों एवं पंचायत कार्यपालक सहायकों को भी मतदाताओं को जागरूक करना है.

विज्ञापन

ठाकुरगंज ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय में बीडीओ अहमर अब्दाली ने रविवार की अपराह्न में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 को लेकर विकास मित्रों एवं पंचायत कार्यपालक सहायकों के साथ बैठक की. मतदाताओं में जागरूकता लाने तथा सत्यापन के क्रम में वांछित डॉक्यूमेंट की उपलब्धता को सुनिश्चित करने हेतु यह बैठक आयोजित की गई., इस दौरान बीडीओ अहमर अब्दाली ने बताया की बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग के निर्देश पर कार्रवाई तेज़ कर दी गई है. यह अभियान 25 जून से 26 जुलाई 2025 तक चलेगा. इसके तहत मतदाताओं के पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर एसएमएस भेजे जा रहे हैं ताकि नागरिकों को मतदाता सत्यापन के लिए जागरूक किया जा सके इसके बावजूद आम लोगो से सीधे जुड़े विकास मित्रों एवं पंचायत कार्यपालक सहायकों को भी मतदाताओं को जागरूक करना है. बताते चले मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ घर घर जाकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवा कर जमा लेंगे. गणना प्रपत्र को भरकर मतदाता सत्यापित जरूरी दस्तावेजों के साथ बीएलओ को जमा करेंगे. जिसे बीएलओ को चुनाव आयोग के एकिनेट ऐप पर लोड करना होगा.

पुनरीक्षण क्यों जरूरी

बताते चले बिहार में पिछला विशेष गहन पुनरीक्षण वर्ष 2003 में किया गया था. लेकिन वर्तमान में शहरीकरण, प्रवासन, नए मतदाताओं की संख्या में वृद्धि, मृतकों के नामों का अद्यतन न होना, और अवैध नागरिकों के नाम सूची में होने जैसी समस्याओं के चलते यह पुनरीक्षण आवश्यक हो गया है.

पुनरीक्षण की मुख्य तिथियां

-25 जून – 26 जुलाई 2025: घर-घर सर्वेक्षण-1 अगस्त 2025: प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन

-1 अगस्त – 1 सितंबर 2025: दावा-आपत्ति दाखिल करने की अवधि

-30 सितंबर 2025: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन