आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को ले बैठक आयोजित

Updated:
विज्ञापन
आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को ले बैठक आयोजित

डा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय में स्थापित करने हेतु एक बैठक गुरुवार को आयोजित की गई. बैठक में डा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने हेतु अंचल के द्वारा अनापत्ति प्रमाणपत्र निर्गत होने के बाद कैसे स्थापित की जाए इसपर चर्चा की गई.

विज्ञापन

ठाकुरगंज.डा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय में स्थापित करने हेतु एक बैठक गुरुवार को आयोजित की गई. बैठक में डा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने हेतु अंचल के द्वारा अनापत्ति प्रमाणपत्र निर्गत होने के बाद कैसे स्थापित की जाए इसपर चर्चा की गई. पांच फीट लंबी प्रतिमा स्थापित करने के साथ प्रतिमा के चारोन ओर रेलिंग लगाने का निर्णय लिया गया. इस मौके पर पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल डा भीमराव आंबेडकर विचार मंच के अध्यक्ष किशन बाबू पासवान,जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि अहमद हुसैन, बीडीओ अमहर अब्दाली, रजिस्टार डा दीनबंधु कुमार,सीओ सुचिता कुमारी संग अन्य लोगो ने अपनी बाते रखी. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगली बैठक में डा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने हेतु अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन