मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण को ले बैठक आयोजित

Updated:
विज्ञापन
मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण को ले बैठक आयोजित

मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण को ले बैठक आयोजित

विज्ञापन

कोचाधामन. प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार कोचाधामन में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण को लेकर बीडीओ श्रीराम पासवान ने जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों के साथ बैठक किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण का कार्य बीएलओ के द्वारा किया जा रहा है.इस कार्य के सफल क्रियान्वयन में पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं कर्मी गण अपेक्षित सहयोग करेंगे.26 जुलाई तक पुनरीक्षण का कार्य पूरा किया जाना है.उन्होंने कहा कि इसे लेकर घर गांव समाज में लोगों को जागरूक करने की जरूरत है इससे लोगों में जो भ्रम है वह दूर हो जाएगा. उन्होंने कहा कि मतदाता को प्रपत्र भरना है और उसमें से चिन्हित एक दस्तावेज को संलग्न करना है इसमें उहापोह जैसी कोई बात नहीं है. बैठक में उप प्रमुख समदानी बेगम भारती,मुखिया, मो अबू नसर, शाहबाज आलम, अबू सलमान,नसीम अख्तर अंसारी,शफीर आलम, सरफराज राही समेत कई पंचायतों के मुखिया मौजूद थ���.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन