पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में कई मामलों की हुई सुनवाई
Updated at : 25 May 2024 10:11 PM (IST)
विज्ञापन

परामर्श केंद्र में कई मामलों की हुई सुनवाई
विज्ञापन
किशनगंज
शनिवार को महिला थाना परिसर में लगाए गए पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार महिला थाना अध्यक्ष विनिता कुमारी एवं अन्य सदस्यों के द्वारा परामर्श केंद्र में पारिवारिक मामलों का निष्पादन किया गया. मिली जानकारी के अनुसार परामर्श केंद्र में कुल पांच मामले आए जिसमें परामर्श किया गया. इसमें कुछ मामलों में जांच की प्रक्रिया शुरु की गयी तो कुछ मामलों को सुलह के आधार पर सुलझाया गया. बचे हुए मामलों में अगली तिथि दी गयी. परामर्श केंद्र में घरेलू हिंसा के मामलों के अलावे दहेज उत्पीड़न और शादी करने के बाद विदाई नहीं ले जाने का मामले सामने आए. मालूम हो कि महिला परामर्श केंद्र में पारिवारिक मामलों को समाप्त कराया जाता है, ताकि सबका जीवन खुशहाल रहे किसी के भी घर में वाद विवाद ना हो. इस दौरान घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे में भी जानकारी दी गयी और जागरूक किया गया. साथ ही कई ऐसी महिलाएं थी जो पति इसके प्रताड़ना से परेशान होकर यहां आई थी शादी करने के बाद भी उसे अपने घर ससुराल नहीं ले जा रहे थे. इस कारण महिला बेहद परेशान दिखी और कई तरह के मामला भी आए.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




