अगलगी से बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक

Updated at : 16 Feb 2025 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
अगलगी से बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक

अगलगी से बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन

ठाकुरगंज. अग्निशमन विभाग द्वारा रविवार को ठाकुरगंज प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों व विभिन्न निजी संस्थानों में अगलगी की घटना से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. ठाकुरगंज प्रखंड के कनकपुर व मुंशी भिट्ठा में ग्रामीणों को जागरूक किया गया. अनुमंडल अग्निक पदाधिकारी मदन कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कई प्रतिष्ठानों में सबसे पहले सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगे उपकरण, अग्निक उपकरण का भौतिक सत्यापन किया गया. इसके बाद कनकपुर में ग्रामीणों को आग से बचाव की जानकारी दी गई.अनुमंडल अग्निसामालय पदाधिकारी मदन कुमार ने बताया कि अलग अलग क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है.यह भी बताया गया की अगर गैस सिलेंडर में अचानक आग लग जाती है. तो धैर्य रखते हुए आग पर काबू पाया जा सकता है. साथ ही अन्य जानकारियां दी गई.यह भी बताया गया कि अगर अगलगी की घटना हो जाये तो तत्काल क्या करना चाहिए. विशेषरूप से वर्तमान समय में ग्रामीण क्षेत्रों में जरा सी हवा चलने पर फूस के बने घर में आग लगने संभावना बनी रहती है. ऐसे में सचेत रहने की आवश्यकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन