एडीजे तृतीय मनीष कुमार की अदालत में हत्या के मामले में अभियुक्त को सुनायी आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Nov 2024 8:36 PM
हत्या के मामले में आरोपित बेलवा निवासी सफीरुद्दीन को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय मनीष कुमार की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनायी. साथ ही 50 हजार रुपए अर्थ दंड की सजा सुनायी है. सत्र वाद संख्या 77/21 में यह सजा सुनायी है.
किशनगंज. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय मनीष कुमार की अदालत ने हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनायी है. हत्या के मामले में आरोपित बेलवा निवासी सफीरुद्दीन को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय मनीष कुमार की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनायी. साथ ही 50 हजार रुपए अर्थ दंड की सजा सुनायी है. सत्र वाद संख्या 77/21 में यह सजा सुनायी गई है. इस वाद में अपर लोक अभियोजक प्रणव कुमार ने जोरदार बहस की एवं बखूबी अपनी दलीलें पेश की. दरअसल पांच वर्ष पूर्व वर्ष 2019 को नवंबर माह में सदर थाने में सूचक मोहम्मद ताहिर ने कांड संख्या 528/19 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था. सूचक मोहम्मद ताहिर का आरोपी सफीरुद्दीन से जमीनी विवाद चल रहा था. मामले में एक नवंबर 2019 को आरोपित सफीरुद्दीन ने सूचक मोहम्मद ताहिर के पुत्र मोहम्मद जाफर को तलवार के वार से चोटिल कर दिया था जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल व एमजीएम बाद में सिलिगुड़ी रेफर कर दिया गया था. इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी. इसी घटना को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद उक्त वाद की सुनवायी न्यायालय में चल रही थी. इसी मामले में अदालत ने गुरुवार को सजा के बिंदु पर अपना अहम फैसला सुनाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










