पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ
Updated at : 15 Mar 2026 7:02 PM (IST)
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन
औधरा धाट काली मंदिर में दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि से प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत
किशनगंज. भारतीय जनता पार्टी किशनगंज ग्रामीण मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान की शुरुआत रविवार को स्थानीय औधरा धाट काली मंदिर प्रांगण में की गयी. महाप्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर, पुष्पांजलि अर्पित कर, वंदे मातरम गीत व प्रशिक्षण वर्ग गीत के साथ हुआ. प्रशिक्षण में आए कार्यकर्ताओं का मोबाइल नंबर के साथ पंजीकरण किया गया व सरल ऐप डाउनलोड करवाया गया.सोशल मीडिया, संगठनात्मक संरचना व भाजपा के सिद्धांतों पर प्रशिक्षण
जिला सोशल मीडिया सह मंडल प्रभारी सुबोध माहेश्वरी ने सोशल मीडिया, एआइ, फेसबुक, इंस्टाग्राम व टेलीग्राम के उपयोग पर जानकारी दी. जिला उपाध्यक्ष ज्योति कुमार सोनू ने भाजपा का इतिहास बताया, जबकि नेता मो अमानुल्लाह ने देश व प्रदेश में डबल इंजन सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला. जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह ने वैचारिक अधिष्ठान व भाजपा के मूल मंत्र पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवनारायण यादव ने संगठनात्मक संरचना व जिला मंत्री गौरव गुप्ता ने सरल ऐप और ‘मन की बात’ के बारे में विस्तृत जानकारी दी. प्रशिक्षण में संजय राम, अजय सिंह, मंडल महामंत्री, शक्ति केंद्र प्रभारी, बुथ अध्यक्ष व मंडल कमिटी के पदाधिकारी उपस्थित थे. अंत में मंडल अध्यक्ष पांडव महतो ने धन्यवाद ज्ञापन किया व मंच संचालन सुबोध माहेश्वरी ने किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




