नगर परिषद अध्यक्ष ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास

Updated at : 21 Aug 2024 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
नगर परिषद अध्यक्ष ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास

नप क्षेत्र में बुधवार को नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने कई योजनाओं का शिलान्यास किया.

विज्ञापन

किशनगंज.नप क्षेत्र में बुधवार को नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने कई योजनाओं का शिलान्यास किया. वार्ड 32 में पासवान टोला आरसीसी नाला ढक्कन सहित निर्माण कार्य, वार्ड 19 में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य, वार्ड 19 में छैतन टोला में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य सहित वार्ड 21 में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने कहा कि शहर को क्लिन व ग्रीन रखने के साथ विकास कार्यों को लेकर कई योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पिछले बीस सालों में जो काम नहीं हुआ वह एक साल में किया गया है. उन्होंने कहा कि विकास से अबतक अछूते रहे कई इलाकों में विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस दौरान वार्ड पार्षद अंजार आलम, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शफी, बबन खान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन