कटिहार ने फाइनल जीत कर वॉलीबॉल ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Updated at : 20 Feb 2025 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
कटिहार ने फाइनल जीत कर वॉलीबॉल ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के बागीचा हाट में स्टार क्लब की पहल पर आयोजित डे - नाइट वॉलीबॉल टूर्नामें का फाइनल मैच सायान आयान क्लब कटिहार एवं मुस्तफागंज के बीच खेला गया.

विज्ञापन

किशनगंज. बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के बागीचा हाट में स्टार क्लब की पहल पर आयोजित डे – नाइट वॉलीबॉल टूर्नामें का फाइनल मैच सायान आयान क्लब कटिहार एवं मुस्तफागंज के बीच खेला गया. सायान आयान क्लब कटिहार के खिलाड़ियों ने रोमांचक मुकाबले में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर ट्रॉफी पर कब्जा कायम किया. ट्रॉफी में कटिहार , रायगंज , चकंद्रा, गेराबाड़ी , पूर्णिया, गाछपाड़ा, हरवाडांगा सहित कुल 16 टीमों ने भाग लिया था. इस बीच ट्रॉफी की समाप्ति पर बहादुरगंज राजद विधायक अंजार नईमी एवम जिला पार्षद प्रतिनिधि इमरान आलम ने संयुक्त रूप से विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की. अपने संबोधन में विधायक नईमी ने कहा कि खेल न सिर्फ मनोरंजन का साधन है , बल्कि इससे जीवन में अनुशासन एवम आपसी प्रेम – भाईचारगी को भी बढ़ावा मिलता है. इससे पहले जिला पार्षद इमरान आलम ने ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के बॉलीबॉल ट्रॉफी के आयोजन पर खुशी जाहिर की एवम ट्रॉफी के आयोजनकर्ता युवा खेलप्रेमियों की जबर्दस्त सोच पर उन्हें मुबारकबाद भी दिये. बतातें चलें कि इससे पहले टूर्नामेंट का विधिवत उदघाटन पूर्व विधायक तौसीफ आलम, जिप अध्यक्षा रूकैया बेगम, पूर्व जिप अध्यक्ष फैयाज आलम एवम प्रो मुसव्विर आलम ने किया था. जहां टूर्नामेंट के संयोजक भौरादह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि तौकीर आलम, डॉ सादिक आलम साहब , हाफिज तौसीफ आलम, मास्टर नवाब, अकबर आलम , शहंशाह आलम, इंजीनियर फिरदोस , फैजान आलम, साबिर आलम सहित कई गणमान्य मौजूद थे. उधर वॉलीबाल ट्रॉफी को सफल बनाने में रूबाब आलम ,मुनाजिर आलम, रियाज आलम, अदनान राही, हाफिज अशरफ इत्यादि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन