47 लाख रूपये बरामदगी के मामले में की जांच कर रही आयकर विभाग की टीम

Updated at : 22 Jun 2024 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
47 लाख रूपये बरामदगी के मामले में की जांच कर रही आयकर विभाग की टीम

बिहार बंगाल सीमा पर रामपुर चेकपोस्ट के पास एक कार से शुक्रवार की देर शाम 47 लाख रुपये बरामदगी मामले की जांच के लिए आयकर विभाग की टीम शनिवार को सदर थाना पहुंची.

विज्ञापन

किशनगंज.शहर से सटे बिहार बंगाल सीमा पर रामपुर चेकपोस्ट के पास एक कार से शुक्रवार की देर शाम 47 लाख रुपये बरामदगी मामले की जांच के लिए आयकर विभाग की टीम शनिवार को सदर थाना पहुंची. आयकर अधिकारी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम जांच के लिए पहुंची है. दरअसल रुपये की बरामदगी के बाद एसपी सागर कुमार ने आयकर विभाग की टीम को सूचित किया था. टीम के द्वारा तीनों लोगों से कई आवश्यक जानकारी ली जा रही है. हालांकि अब तक की जांच में क्या बातें खुल कर सामने आयी है. इसे जांच को लेकर फिलहाल गोपनीय रखा गया है. पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है तो आयकर विभाग की टीम भी अपने स्तर से सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. वही कार सवार तीनों व्यक्तियों के मोबाइल को भी खंगाला जा रहा है. अभी तक की जांच में यह स्प्ष्ट नहीं हो पाया है कि हिरासत में लिए लोग इतनी बड़ी रकम किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था. उन्हें रुपये को लेकर दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है. आयकर विभाग व पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्प्ष्ट हो सकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन