शादी में भोज खाने गये व्यक्ति की बाइक चोरी
बीते गुरुवार की रात चोरों ने शादी समारोह के भोज में शामिल होने आये व्यक्ति की बाइक चोरी हो गयी
बहादुरगंज. बीते गुरुवार की रात चोरों ने शादी समारोह के भोज में शामिल होने आये व्यक्ति की बाइक चोरी हो गयी. घटना शहर के वार्ड नं 12 स्थित गुंजरमारी गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नं 07 स्थित मिल्लत नगर निवासी इमाम पिता हसीब अंसारी बीते रात अपने ब्लैक – ब्लू रंग की बीआर 37 आर – 8606 नंबर की ग्लैमर बाइक से शादी समारोह में भोज खाने आये थे. उन्होंने अपनी बाइक को लॉक कर पंडाल के अंदर भोज खाने गये. बाहर निकले तो देखा कि उनकी बाइक गायब है. इस बाद लोगों ने बाइक की खोजबीन की. लेकिन बाइक नहीं मिली. घटना की सूचना बहादुरगंज पुलिस में दे दी गयी है. पुलिस मामले की गहन छानबीन व आगे की कार्रवाई में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










