चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ का समापन

Updated:
विज्ञापन

शान्तिकुंज हतिद्वार के मार्गदर्शन में जिले के ठाकुरगंज के सागौडांगी में चार दिवसीय चलने वाली नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ और भव्य दीपमहायज्ञ के साथ शुक्रवार को आहुति के साथ भव्य समापन हो गया

विज्ञापन

किशनगंज. शान्तिकुंज हतिद्वार के मार्गदर्शन में जिले के ठाकुरगंज के सागौडांगी में चार दिवसीय चलने वाली नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ और भव्य दीपमहायज्ञ के साथ शुक्रवार को आहुति के साथ भव्य समापन हो गया. चार दिनों तक चले इस आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में नगर व क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे. गायत्री महामंत्र से विश्व में चल रहे विश्व व्यापी संकट के शांति व जन जन के कल्याण के लिये सेकड़ों परिजनों ने यज्ञ कुंड में महामंत्र से आहुति प्रदान की गयी. समापन दिवस पर विशेष रूप से नारी उत्कर्ष समारोह (पुंसवन संस्कार) एवं दीपयज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें महिलाओं की गरिमा संस्कार और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका उनके दिव्य स्वरूप एवं जीवन में उसके महत्व का विस्तृत वर्णन किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेश कुमार गणेश, नरेश ठाकुर, विष्णु गणेश, बसंत सिंह, ललित कुमार गणेश, सत्यनारायण पंडित, बलराम ठाकुर, मिथुन व स्थानीय गायत्री परिवार के परिजन की भागीदारी रही.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन