ePaper

सड़क के पुनर्निर्माण में अनियमितता, डीएम से जांच की मांग

Updated at : 20 Apr 2025 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क के पुनर्निर्माण में अनियमितता, डीएम से जांच की मांग

सड़क के पुनर्निर्माण में अनियमितता, डीएम से जांच की मांग

विज्ञापन

पौआखाली. ठाकुरगंज प्रखंड की मालिनगांव पंचायत में सालगुड़ी चौक से वाया आमबाड़ी चौक होते हुए राजागांव तक करोड़ों की राशि से पक्की सड़क के पुनर्निर्माण में एजेंसी पर मानक के विरुद्ध कार्य कराने का आरोप पंचायत के मुखिया तौहीद आलम और भाजपा जिला महामंत्री गौतम चंद्रवंशी ने लगाते हुए जिला पदाधिकारी विशाल राज से सड़क निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है. इन दोनों के अलावे पैक्स अध्यक्ष जमशेद आलम और अन्य स्थानीय ग्रामीणों ने इस बात से काफी नाराजगी व्यक्त की है कि पुरानी जर्जर सड़क की गिट्टियों पर ही गुणवत्ताहीन बेडमिसाली डालकर ऊपर पिचिंग का कार्य कराया जा रहा है. पिचिंग कार्य हुए बीस दिन हो चुके है और आज भी हाथ की उंगलियों से ही गिट्टियां और पिचिंग का हिस्सा उखड़ने लगा है. इनलोगों ने कहा कि सड़क के अंतिम हिस्से में निर्माण कार्य के शुरुआती समय में ही संवेदक के द्वारा वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोकथाम के लिए जेसीबी की सहायता से एक बड़ा सा गड्ढा खोद डाला है जो आजतक भरा नही गया है वहीं आमबाड़ी चौक से पूरब दिशा में बीच सड़क पर ही निर्माण कार्य में प्रयोग किए जाने वाले संयंत्र को खड़ा कर दिया गया है जिस कारण चार छह पहिया वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन आई है. इस मार्ग पर ठीक इसी जगह दो दिन पूर्व रात के ग्यारह बजे एंबुलेंस वाहन को गुजरने में भारी मशक्कत करनी पड़ी थी. बताया गया कि तब प्रसव के लिए गर्भवती महिला को एंबुलेंस द्वारा ले जाया जा रहा था. वहीं एक अन्य वाहन की ठोकर से इसी स्थान में एक बिजली पोल भी धराशायी हो चुका है. इस मामले की जानकारी जिलाधिकारी को देकर जांच की मांग की है. वहीं विभाग के अभियंता ने स्वयं सड़क निर्माण में लगे आरोपों की जांच करने का आश्वासन भाजपा जिला महामंत्री गौतम चंद्रवंशी को दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन