जनगणना 2027 के प्रथम चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का अपर मुख्य प्रधान जनगणना पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण

Updated at : 18 Mar 2026 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
जनगणना 2027 के प्रथम चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का अपर मुख्य प्रधान जनगणना पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण

प्रतिभागियों से विगत सत्रों में दी गई जानकारी के संबंध में प्रश्न पूछे.

विज्ञापन

किशनगंज उप महा निरीक्षक सह अपर मुख्य प्रधान जनगणना पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार द्वारा भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) से संबंधित जिला/चार्ज स्तरीय अधिकारियों एवं अन्य शासकीय सेवकों के लिए समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों से विगत सत्रों में दी गई जानकारी के संबंध में प्रश्न पूछे. प्रतिभागियों द्वारा दिए गए उत्तरों से वे संतुष्ट नजर आए. इस अवसर पर उन्होंने सभी चार्ज पदाधिकारियों एवं प्रतिभागियों को शत-प्रतिशत मकानों का पूर्ण कवरेज सुनिश्चित करते हुए त्रुटिरहित गणना कार्य संपादित करने हेतु आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा महत्वपूर्ण निर्देश दिए. साथ ही प्रथम चरण की जनगणना को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं भी दी. अपर मुख्य प्रधान जनगणना पदाधिकारी ने बताया कि भारत की जनगणना 2027 में पहली बार स्व-गणना का विकल्प उपलब्ध कराया जा रहा है. इस कारण जिला एवं प्रखंड स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि आम नागरिकों को इस नई प्रक्रिया की समुचित जानकारी प्राप्त हो सके और वे इसमें सक्रिय भागीदारी कर सकें. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा, अपर समाहर्ता अमरेन्द्र कुमार पंकज, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) गिरिजेश कुमार, जिला योजना पदाधिकारी-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कुंदन कुमार सिंह, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी प्रमोद सिंह, पटना से आए प्रशिक्षक रंजय कुमार सिन्हा एवं हेमंत कुमार सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी तथा अन्य प्रतिभागी उपस्थित थे.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन