महाविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह का आयोजन

मुख्य हॉस्टल वार्डन डॉ टी के एस राव ने हॉस्टल संबंधित दिशा-निर्देशों एवं डॉ चायना सिंह महापात्र ने लाइब्रेरी नियमों से विद्यार्थियों को अवगत कराया.
पहाड़कट्टा पोठिया प्रखंड के पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी में पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन स्नातक पाठ्यक्रम के 2025-26 सत्र के नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम “दीक्षारम्भ ” का आयोजन किया गया. ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ गणमान्य अतिथिओं ने दीप प्रज्वलित कर किया. शैक्षणिक प्रभारी डॉ मंजरी पांडे ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रथम वर्ष में नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए संस्थान में समायोजित होने की समग्र प्रक्रिया से अवगत कराने के लिए लिए डॉ इंद्रजीत सिंह, कुलपति, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ चंद्रहास के दिशा-निर्देश में आयोजित किया गया. कार्यक्रम के आरंभ में डॉ मंजरी पांडे ने वेटनरी काउंसिल ऑफ इंडिया के पाठ्यक्रम संबंधी दिशा-निर्देशों से विद्यार्थियों को अवगत कराया. मुख्य हॉस्टल वार्डन डॉ टी के एस राव ने हॉस्टल संबंधित दिशा-निर्देशों एवं डॉ चायना सिंह महापात्र ने लाइब्रेरी नियमों से विद्यार्थियों को अवगत कराया. इस अवसर पर धीरेंद्र सिंह, सहायक रजिस्टर (शैक्षणिक), बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय ने छात्रों को शैक्षणिक नियमों से अवगत कराया एवं डॉ आनंद मोहन ने वेटनरी साइंस में करियर के रूप में उपलब्ध असीमित संभावनाओं से छात्रों को अवगत करते हुए उनका मार्गदर्शन किया. कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डॉ. महमूदा मलिक ने किया. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रकट करते हुए मार्गदर्शन के लिए शिक्षकों का आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




