उन्मुखीकरण के अंतिम बैच का सफल आयोजन

Updated at : 18 Mar 2026 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
उन्मुखीकरण के अंतिम बैच का सफल आयोजन

टीबी मुक्त पंचायत अभियान तथा मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई

विज्ञापन

किशनगंज पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों को स्वास्थ्य एवं सामाजिक मुद्दों से जोड़ने की पहल के तहत बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरगंज में ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्यों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम के पांचवें एवं अंतिम बैच का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम न केवल जानकारी देने तक सीमित रहा, बल्कि जनप्रतिनिधियों को स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम भी बना. कार्यक्रम के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा प्रतिभागियों को परिवार नियोजन कार्यक्रम, एचपीवि, वैक्सीन, गार्डशील नियमित टीकाकरण, संचारी एवं गैर संचारी रोग, टीबी मुक्त पंचायत अभियान तथा मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई. उन्होंने बताया कि यदि वार्ड सदस्य अपने क्षेत्र में इन विषयों पर जागरूकता फैलाते हैं, तो स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच और प्रभाव दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है. सिविल सर्जन डॉ राज कुमार चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है. इस प्रकार के उन्मुखीकरण कार्यक्रम से वार्ड सदस्यों को न केवल योजनाओं की सही जानकारी मिलती है, बल्कि वे अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक कर उन्हें सेवाओं से जोड़ने में सक्षम बनते हैं. विशेष रूप से एचपीवी वैक्सीनेशन, नियमित टीकाकरण और टीबी मुक्त अभियान को सफल बनाने में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण है.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन