शिविर में पशुओं के बांझपन की समस्या का हुआ उपचार

Updated at : 18 Mar 2026 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
शिविर में पशुओं के बांझपन की समस्या का हुआ उपचार

बांझपन निवारण शिविर में पशुपालकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं द्वार पर आकर समस्याओं के निराकरण के प्रयास के लिए वैज्ञानिकों एवं महाविद्यालय का आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन

पहाड़कट्टा पोठिया प्रखंड के पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी के सौजन्य से बुधवार को खोकसाबाड़ी गांव में पशु कल्याण-सह-बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की आयोजिका डॉ कुमारी चंद्रकला, सहायक प्राध्यापक ने बताया कि शिविर का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ चंद्रहास के दिशा-निर्देश में किया गया. इस अवसर पर वैज्ञानिकों ने पशुओं में होने वाले बांझपन की समस्या एवं उसके समाधान के बारे में विस्तार से चर्चा की. डॉ चंद्रकला ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञों ने पशुओं में बांझपन की समस्या, पशुओं में गर्मी के लक्षणों की पहचान, गर्भपात की समस्या सहित डिवर्मिंग एवं सामान्य बीमारियों से संबंधित सलाह एवं उपचार प्रदान किया. पशु कल्याण-सह-बांझपन निवारण शिविर में 83 पशुपालकों के 354 छोटे-बड़े पशुओं में बांझपन से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु परामर्श एवं उपचार दिया गया साथ ही साथ निदान से संबंधित दवाइयों, कृमिनाशक, खनिज तत्वों का निःशुल्क वितरण किया गया. बांझपन निवारण शिविर में पशुपालकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं द्वार पर आकर समस्याओं के निराकरण के प्रयास के लिए वैज्ञानिकों एवं महाविद्यालय का आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन