जयराम रमेश बोले- राज्यसभा के पूर्व सभापति जगदीप धनखड को कब दी जाएगी विदाई, सरकार पर बोला हमला

जयराम रमेश , फोटो पीटीआई
Jairam Ramesh: राज्यसभा में बुधवार को कांग्रेस के मुख्य सचेतक जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने सवाल किया कि पूर्व सभापति जगदीप धनखड को विदाई कब दी जाएगी.
Jairam Ramesh: कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने राज्यसभा में कहा- पिछले छह घंटे से यह विदाई कार्यक्रम चल रहा है. मेरा संसदीय कार्य मंत्री से सीधा और सरल प्रश्न है. हमने कई सांसदों को विदाई दी है. मैं पूछना चाहता हूं, आप पूर्व सभापति को विदाई कब देंगे? आपने उन्हें अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त कर दिया, लेकिन आप उनका विदाई समारोह क्यों नहीं आयोजित कर रहे हैं? उन्होंने पूर्व सभापति का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका संकेत जगदीप धनखड़ की ओर था जिन्होंने पिछले साल मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा के सभापति के पद से इस्तीफा दे दिया था.
जयराम रमेश ने एक्स पर भी पोस्ट किया और सरकार पर हमला बोला
जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर भी एक पोस्ट किया और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला. पोस्ट में भी रमेश ने जगदीप धनखड़ को विदाई देने का मुद्दा उठाया. उन्होंने लिखा- दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि 21 जुलाई 2025 को सेवानिवृत्त कर दिये गये पूर्व उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के (तत्कालीन) सभापति जगदीप धनखड़ के लिए आठ महीने बाद भी कोई विदाई समारोह नहीं हुआ है.
ये भी पढ़ें: खरगे के ‘मोदी से शादी’ वाले बयान पर देवेगौड़ा का पलटवार, कहा- मुझे Congress देना पड़ा तलाक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




