खरगे के ‘मोदी से शादी’ वाले बयान पर देवेगौड़ा का पलटवार, कहा- मुझे Congress देना पड़ा तलाक

Updated:
विज्ञापन

मल्लिकार्जुन खरगे और एचडी देवेगौड़ा, फोटो पीटीआई

Kharge vs HD Deve Gowda: राज्यसभा में बुधवार को रिटायर हो रहे सांसदों को विदाई दी गई. विदाई भाषणा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा को लेकर ऐसा कुछ कह दिया कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी सीट पर बैठकर हंसेते नजर आए. इधर देवेगौड़ा ने चिट्ठी लिखकर खरगे को करारा जवाब भी दे दिया है.

विज्ञापन

Kharge vs HD Deve Gowda: मल्लिकार्जुन खरगे ने रिटायर हो रहे सांसदों को विदाई देते हुए एचडी देवेगौड़ा पर कहा- पता नहीं देवेगौड़ा को क्या हो गया, प्रेम हमसे की और शादी मोदी जी से कर ली. खरगे के बयान पर खुद प्रधानमंत्री मोदी भी मुस्कुराते नजर आए.

विज्ञापन

खरगे को देवेगौड़ा ने दिया करारा जवाब

खरगे पर पलटवार करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा ने एक बयान जारी किया. जिसमें उन्होंने लिखा- मेरे प्यारे और पुराने दोस्त, मल्लिकार्जुन खरगे ने आज संसद में मेरे बारे में हल्के-फुल्के अंदाज में एक टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के प्यार में था, लेकिन आखिर में मैंने मोदी जी (BJP) से शादी कर ली. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इसका कारण नहीं पता कि मैंने ऐसा क्यों किया. अगर मैं अपने दोस्त को शादी वाली ही भाषा में जवाब दूं, तो मैं यह कहना चाहूंगा कि कांग्रेस के साथ मेरी जबरदस्ती की शादी थी, लेकिन मुझे उन्हें तलाक देना पड़ा क्योंकि वह एक ज्यादती भरा रिश्ता था. मैंने कांग्रेस गठबंधन को नहीं छोड़ा. बल्कि वे ही थे जो छोड़कर चले गए. उन्होंने मेरे पास उन्हें तलाक देने और एक ज्यादा स्थिर गठबंधन खोजने के अलावा कोई और चारा नहीं छोड़ा.

राज्यसभा से 59 सदस्य हो रहे रिटायर

9 महिलाओं सहित कुल 59 सदस्य 20 राज्यों से अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर होंगे. जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: असम के कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने बीजेपी ज्वाइन किया, कहा–पार्टी में घुटन हो रही थी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola