धुरंधर 2: फैंस के अरमान पर फिरा पानी, अचानक रद्द हुए मूवी के पेड प्रीव्यू शोज

Updated at : 18 Mar 2026 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
Dhurandhar 2 Advance Booking collection ranveer singh record breaking

धुरंधर 2 मूवी

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के पेड प्रीव्यू शोज आज अचानक कई जगहों पर रद्द हो गये. फैंस को पेड प्रीव्यू कैंसल होने से काफी निराशा हुए. इसका असर महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में ज्यादा देखा गया. अब फिल्म की असली परीक्षा कल यानी 19 मार्च को होगी, जब मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जानिए आखिर अचानक क्यों रद्द हुए पेड प्रीव्यू शोज?

विज्ञापन

Dhurandhar 2: किसी बड़ी फिल्म की रिलीज से पहले जबरदस्त माहौल बनना आम बात है, लेकिन कभी-कभी ऐन मौके पर ऐसी गड़बड़ी हो जाती है जो फैंस की सारी एक्साइटमेंट पर पानी फेर देती है. कुछ ऐसा ही देखने को मिला धुरंधर: द रिवेंज के साथ. रणवीर सिंह की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म के आज यानी 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीव्यू शोज अचानक कैंसिल कर दिए गए. बताया जा रहा है कि तकनीकी दिक्कतों और कंटेंट उपलब्ध न होने की वजह से यह फैसला लिया गया. इससे फैंस को बड़ा झटका लगा, जो अपने फेवरेट स्टार को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

दक्षिण भारत और महाराष्ट्र में ज्यादा असर

इस समस्या का सबसे ज्यादा असर तेलंगना और तमिलनाडू में देखने को मिला, जहां क्षेत्रीय भाषाओं के प्रिंट समय पर थिएटर्स तक नहीं पहुंच पाए. सिर्फ दक्षिण भारत ही नहीं, महाराष्ट्र के कई शहरों में भी शाम के शोज कैंसिल होने की खबरें सामने आईं. एक प्रमुख मल्टीप्लेक्स चेन ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि तमिल पेड प्रीव्यू शोज रद्द कर दिए गए हैं और दर्शकों को टिकट का पैसा वापस किया जाएगा.

टेक्निकल गड़बड़ी या लापरवाही?

फिल्म को लेकर विवाद तब और बढ़ गया जब फिल्म समीक्षक कमाल आर खान ने इस पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने दावा किया कि कई जगहों पर फिल्म का डिजिटल कंटेंट समय पर डाउनलोड ही नहीं हो पाया, जिसकी वजह से शो कैंसिल करने पड़े. जहां कुछ जगहों पर हिंदी वर्जन के शोज ठीक से चले, वहीं डब वर्जन और इंटरनेशनल स्क्रीनिंग के लिए फाइल्स समय पर नहीं पहुंच पाईं.

क्या ओपनिंग पर पड़ेगा असर?

साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में गिनी जा रही धुरंधर: द रिवेंज के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है. अब फिल्म की असली परीक्षा कल यानी 19 मार्च को होगी, जब यह फिल्म आधिकारिक तौर पर हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी. बता दें, आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस स्पाई-एक्शन फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त नजर आने वाले हैं.

यह भी पढे़ं: धुरंधर 3’ को लेकर तेज हुई चर्चाएं, डायरेक्टर आदित्य धर ने दिया बड़ा हिंट

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola