भूमि विवाद में हुई हिंसक झड़प में चार घायल

किशनगंज प्रखंड के सिमलवाड़ी गांव में भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. जिसमें रमेश हरिजन, सुशीला देवी, नमिता देवी व डोमिनी देवी घायल हो गये.
किशनगंज. किशनगंज प्रखंड के सिमलवाड़ी गांव में भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. जिसमें रमेश हरिजन, सुशीला देवी, नमिता देवी व डोमिनी देवी घायल हो गये. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना किशनगंज टाउन थाना को दी गयी. पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया. मिली जानकारी के अनुसार रमेश हरिजन अपने पुराने घर को बरसात से बचाने के निर्माण कार्य कर रहा था. इस दौरान दूसरे पक्ष के द्वारा अपनी जमीन बाताकर काम पर रोका गया. जिसके कारण यह घटना घटी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










