प्रभारी मंत्री मो. जमा खान को क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Dec 2024 8:21 PM

विज्ञापन

विधायक इजहारूल हुसैन ने सोमवार को पटना में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री सह किशनगंज के प्रभारी मंत्री मो जमा खान से मुलाकात की.

विज्ञापन

किशनगंज. किशनगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक इजहारूल हुसैन ने सोमवार को पटना में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री सह किशनगंज के प्रभारी मंत्री मो जमा खान से मुलाकात की. विधायक इजहारूल हुसैन ने प्रभारी मंत्री श्री खान को विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और विभिन्न अन्य मुद्दों पर चर्चा की. इस बाबत जानकारी देते हुए विधायक इजहारूल हुसैन ने बताया कि क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सड़कों, पुलों, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूलों सहित क्षेत्र में विभिन्न नदियों से होने वाले कटाव की समस्या से उन्हें अवगत कराया. साथ ही नगर परिषद अंतर्गत संचालित कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र में विकास को नयी गति मिलेगी. उन्होंने बताया कि इस बार विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने कई मुद्दों को सदन में उठाया और वह लगातार अपना प्रयास जारी रखेंगे. किशनगंज विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा बनाने की दिशा में लगातार प्रयास चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन