ePaper

बच्चों व अभिभावकों को युद्ध कालीन स्थिति में बचाव की दी जानकारी

Updated at : 10 May 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों व अभिभावकों को युद्ध कालीन स्थिति में बचाव की दी जानकारी

शिक्षिका उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बेलवा काशीपुर में शिक्षिका कुमारी गुड्डी ने सुरक्षा को ले विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन

किशनगंज. शिक्षिका उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बेलवा काशीपुर में शिक्षिका कुमारी गुड्डी ने सुरक्षा को ले विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के अंतर्गत सायरन बजने पर बच्चों को कैसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचना है, खुद को कैसे बचाना है, और सामूहिक अनुशासन का पालन कैसे करना है, इन सभी बातों की व्यवहारिक जानकारी दी गयी. बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और सुरक्षा उपायों को मॉडल के माध्यम से भी सीखा. कार्यक्रम यहीं तक सीमित नहीं रहा. कुमारी गुड्डी ने समीपवर्ती विद्यालय में जाकर वहां के बच्चों और अभिभावकों के साथ भी एक विशेष सत्र का आयोजन किया. इस सत्र में उन्होंने बताया कि युद्ध या आपदा की स्थिति में परिवार और बच्चों को कैसे एक-दूसरे से संपर्क बनाए रखना है, सुरक्षित स्थान कैसे चिह्नित करना है और प्राथमिक सहायता का किस प्रकार उपयोग करना है. यह प्रयास बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने का एक सराहनीय उदाहरण बना. कुमारी गुड्डी का यह योगदान न केवल विद्यालय स्तर पर बल्कि समुदाय स्तर पर भी आपदा प्रबंधन और सुरक्षा शिक्षा को मजबूती प्रदान कर रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन