कांग्रेस कार्यालय में जयंती पर इंदिरा गांधी को किया याद

शहर के महावीर मार्ग स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी आश्रम में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 108 वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया
किशनगंज शहर के महावीर मार्ग स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी आश्रम में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 108 वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आयोजन कांग्रेस नगर अध्यक्ष सजल कुमार साहा की अध्यक्षता में किया गया. जिसमें सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इमाम अली चिन्टू ने कहा कि इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में देश ने काफी तरक्की की. उन्होंने इस दौरान कई फैसले लिए जिससे देश का सर्वांगीण विकास हुआ. इस दौरान किशनगंज युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मो आज़ाद साहिल ने कहा कि अदम्य साहस की प्रतीक, देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी प्राणों की आहुति देने वाली आयरन लेडी इंदिरा गांधी की 108 वीं जयंती पर कोटि कोटि हम सभी कांग्रेस के साथी नमन करते है. कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यालय में मौजूद रहे जिला अध्यक्ष इमाम अली चिंटू, जिला उपाध्यक्ष अरुण साहा, महिला प्रदेश महासचिव शाहजहां खातून, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ असगर अली पीटर, प्रदेश महासचिव ओबीसी पर प्रकोष्ठ शंभू यादव, एससी एसटी जिला अध्यक्ष मनोज पासवान, सोमेंद्र बहादुर सिंह, तस्लीम आलम, तनवीर आलम, गौतम कुमार, अतुल कुमार, आसिफ आलम, अमजद आलम सहित अन्य कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




