गृह रक्षा वाहिनी ने अपनी मांगों को लेकर दिया धरना

Updated:
विज्ञापन
गृह रक्षा वाहिनी ने अपनी मांगों को लेकर दिया धरना

जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर टाउन हॉल के समीप बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ किशनगंज शाखा के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गृह रक्षा वाहिनी ने धरना प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

किशनगंज जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर टाउन हॉल के समीप बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ किशनगंज शाखा के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गृह रक्षा वाहिनी ने धरना प्रदर्शन किया. बुधवार को गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवकों ने समान काम समान वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर नारेबाजी भी की. गृह रक्षा वाहिनी के अध्यक्ष अमल किशोर यादव ने कहा कि हमें समान काम का समान वेतन दिया जाये एवं पुलिस बल के समान अवकाश दिया जाय. विभिन्न मांगों में पुलिस बल के जैसा ही समय-समय पर महगाई भत्ता दिया जाय, गृहरक्षकों को सेवानिवृति राशि 1.5 लाख से बढाकर 5 लाख किया जाय, अनुग्रह अनुदान की राशि 4 लाख से बढ़ाकर 10 लाख किया जाय, प्रति वर्ष पुलिस बल के समान वर्दी भत्ता दिया जाय,कर्तव्य के दौरान दुर्घटना ग्रस्त एवं बिमार होने पर कर्त्तव्य भत्ता दिया जाय, मृतक गृहरक्षक के आश्रित का शैक्षणिक योग्यता आठवा पास ही रहने दिय जाय एवं अनुकम्पा का लाभ दिया जाए आदि मांगे शामिल है. धरना के सचिव अशोक कुमार मंडल, संरक्षक गोपाल प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव वाहिनी के अन्य सदस्यों में रतन कुमार, विपिन कुमार, सोनू कुमार, मोहम्मद शब्बीर, दिलीप कुमार यादव, साहिल, मुन्नी कुमारी, विभा कुमारी, संदीप कुमार यादव, शंभू रॉय आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन