KISHANGANJ जनगणना में एचएलबी नक्शा बना भ्रम की वजह, चौहद्दी से नहीं खा रहा मेल

प्रस्तावित जनगणना में प्रगणकों को आवंटित HLB नक्शा को लेकर एक नया विवाद सामने आया है, जनगणना में प्रयुक्त नक्शा ही अब भ्रम और विवाद की जड़ बनता दिख रहा है.
ठाकुरगंज (किशनगंज) से बच्छराज नखत की रिपोर्ट KISHANGANJ NEWS : प्रस्तावित जनगणना में प्रगणकों को आवंटित HLB नक्शा को लेकर एक नया विवाद सामने आया है, जनगणना में प्रयुक्त नक्शा ही अब भ्रम और विवाद की जड़ बनता दिख रहा है. जानकारी के अनुसार प्रगणकों को आवंटित नक्शा और चौहद्दी ज़मीनी हकीकत राजस्व अभिलेखों में दर्ज चौहद्दी से मेल नहीं खा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जनगणना का नक्शा मुख्यतः आबादी और घरों की गणना के लिए तैयार किया जाता है, न कि भूमि सीमांकन के लिए. ऐसे में उसी नक्शे को आधार बनाकर चौहद्दी तय करना कई सवाल खड़े करता है. स्थिति यह है कि नक्शा एक ओर संकेत कर रहा है, जबकि राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज सीमाएं दूसरी ओर हैं. इससे संबंधित राजस्व ग्राम की स्पष्ट स्थिति भी विवादित हो गई है. कई स्तरों पर दस्तावेजों का आदान-प्रदान अनौपचारिक माध्यमों, जैसे व्हाट्सएप, के जरिए हो रहा है, जिससे पारदर्शिता पर भी सवाल उठ रहे हैं. एक तरफ कहा जाता है कि आवंटित राजस्व ग्राम में ही काम करना है, दूसरी तरफ आवंटित नक्शा और चौहद्दी कुछ और ही कहानी गढ़ने को कहता है. ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि इस गड़बड़ी के कारण जनगणना कार्य में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जनगणना नक्शे और राजस्व अभिलेखों का समन्वय कर स्पष्ट रूप से सीमांकन किया जाए. वहीं, इस मामले ने विभागीय समन्वय की कमी को भी उजागर कर दिया है. अब देखना यह है कि संबंधित अधिकारी इस त्रुटि को समय रहते सुधारते हैं या फिर यह योजना भी कागज़ी उलझनों में फंस कर रह जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










