बाइक सवारों का जत्था बाबाधाम के लिए रवाना

दिघलबैंक बाजार से एक नव युवक संघ की टोली सोमवार को मोटरसाइकिल से ही बाबा वैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुई
दिघलबैंक.दिघलबैंक बाजार से एक नव युवक संघ की टोली सोमवार को मोटरसाइकिल से ही बाबा वैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुई. कांवरियों का जत्था दिघलबैंक पौराणिक काली मंदिर में पूजा कर यात्रा का शुभारंभ किया. मंदिर में पूजा के दौरान बोल बम के नारों से पूरा मंदिर गूंज उठा सभी कांवरियों ने मां काली का आशीर्वाद लेते हुए सफल यात्रा की कामना की. बताते चले कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिघलबैंक बाजार से भक्त बाबानगरी जा रहे हैं. ये जत्था सुल्तानगंज से पवित्र गंगा जल लेकर बाबा बैजनाथ को जलाभिषेक कर बाबा बसुकीनाथ में जलार्पण करेंगे. फिर राजगीर में पूजन करते हुए वापस लौटेंगे. इस कांवरिया जत्था में करीब देर दर्जन कांवरिया शामिल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










