ePaper

तेरापंथ भवन में श्रीउत्सव का हुआ भव्य आयोजन

Updated at : 11 May 2025 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
तेरापंथ भवन में श्रीउत्सव का हुआ भव्य आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में श्रीउत्सव का भव्य आयोजन रविवार को किशनगंज तेरापंथ भवन में आयोजित किया गया

विज्ञापन

किशनगंज.

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में श्रीउत्सव का भव्य आयोजन रविवार को किशनगंज तेरापंथ भवन में आयोजित किया गया. इसका उद्घाटन डाॅ निधि कुमारी ने किया. कन्या मंडल की ऐश्वर्या दफ्तरी एवं दिव्या बोथरा ने तिलक लगाकर सभी का स्वागत किया. इसमें संस्थाओं के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित होकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. श्री उत्सव का शुभारंभ मंगलाचरण के द्वारा किया गया. तत्पश्चात मंडल के अध्यक्ष संतोष देवी दुग्गड पधारे हुए सभी पदाधिकारी, अतिथिगण एवं सभी बहनों का अभिनंदन किया एवं श्री उत्सव के बारे में भी जानकारी प्रदान की. तत्पश्चात पधारे मुख्य अतिथि डाॅ निधि कुमारी को शॉल ओढ़ाकर उनको सम्मानित किया गया एवं सभी बहनों के उत्साह एवं उन्हें आत्मनिर्भरता की और आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी. सभा अध्यक्ष विजय करण जी दफ्तरी, भिक्षु सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमान राजकरण जी दफ्तरी, नेपाल बिहार के सभा अध्यक्ष चैन रूप दुग्गड, सभा मंत्री कमल दफ्तरी, महिला मंडल के अध्यक्षा संतोष देवी मंडल की मंत्री ममता दुग्गड, युवक परिषद अध्यक्ष रोहित दफ्तरी, तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म के अध्यक्ष विनीत दफ्तरी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे. श्रीउत्सव में 40 स्टॉल्स रखे गए जिसमें फूड आइटम्स परिधान ज्वेलरी एवं घरेलू पदार्थ रखे गए. ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर में 40 स्टॉल्स रखे गए जिसमे दो बेस्ट स्टॉल डेकोरेशन करने हेतु महिला मंडल द्वारा सम्मानित किया गया. श्री उत्सव में 3500 से अधिक संख्या में समाज के सभी लोग उपस्थित होकर इस आयोजन को सफलतापूर्वक पूर्ण किया. इस कार्यक्रम की संयोजिका पूनम कोठारी एवं रुचि दफ्तरी के द्वारा किया गया एवं मंच का कुशल संचालन स्वाति दफ्तरी के द्वारा किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन