ePaper

अमावस्या पर शहर के मंदिरों में हुई मां काली की पूजा

Updated at : 19 Nov 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
अमावस्या पर शहर के मंदिरों में हुई मां काली की पूजा

शहर के लाइन स्थित बूढ़ी काली मंदिर व रुईधासा कालितला मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में बुधवार को अमावस्या पूजा आयोजित की गई

विज्ञापन

किशनगंज शहर के लाइन स्थित बूढ़ी काली मंदिर व रुईधासा कालितला मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में बुधवार को अमावस्या पूजा आयोजित की गई. बूढ़ी काली मंदिर में मंदिर के पुरोहित मलय मुखर्जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां काली की पूजा -अर्चना की गई. पूजा को लेकर मंदिर में आने वाले श्रद्धालु उत्साहित थे. सुबह से ही भक्त मंदिर पहुंच रहे थे. भक्त बढ़-चढ़ कर पूजा में शामिल हुए. मंदिर में मां काली ,भगवान शिव व बजरंगबली की पूजा की गई. पूजा के दौरान पुष्पांजलि भी दी गई. कमेटी सचिव सुभजीत शेखर व मनोज मजूमदार ने बताया कि प्रत्येक माह के दूसरे या अंतिम सप्ताह में अमावस्या पूजा आयोजित की जाती है. अमावस्या पूजा धूमधाम से की जाती है. पूजा के बाद भक्तों के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया. पूजा में भक्त साधन दास, निखिल पाल, कल्याण बोस, मनोज मजूमदार आदि मौजूद थे. वही रुईधासा कालितला मंदिर में पुरोहित प्रणव चक्रवर्ती के द्वारा मां काली की पूजा -अर्चना की गई. इसके अलावे डुमरिया व रोलबाग में अमावस्या पूजा की गई. डुमरिया काली मंदिर में पुरोहित सुबोल चक्रवर्ती के द्वारा माता की पूजा की गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन