छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में दिखायी प्रतिभा
Updated at : 22 Jan 2026 9:14 PM (IST)
विज्ञापन

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह निषेध पर प्रस्तुत किया नाटक
विज्ञापन
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में पेंटिंग, भाषण व खेल प्रतियोगिताएं आयोजित
किशनगंज. गुरुवार को प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय बहादुरगंज में महिला एवं बाल विकास निगम के अंतर्गत जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन के तत्वाधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस (20-24 जनवरी 2026) के तहत विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. डीएम विशाल राज के निदेशानुसार महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार पटना के दिशा-निर्देश पर महिला एवं बाल विकास निगम कार्यालय की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस 2026 के अवसर पर आयोजन हुआ. इसमें प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय बहादुरगंज की बालिकाओं ने विभिन्न कार्यक्रम यथा पेंटिंग प्रतियोगिता, कविता पाठक, भाषण प्रतियोगिता, खेल प्रतियोगिता आदि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इसके अतिरिक्त बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह निषेध पर नाटक प्रस्तुत किया गया. राष्ट्रीय बालिका दिवस 2026 के अवसर पर जिला मिशन समन्वयक मो शहबाज़ आलम डीएचईडब्ल्यू एवं वन स्टॉप सेंटर के कर्मियों के द्वारा संयुक्त रूप से बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर विस्तृत चर्चा की गयी तथा इसके उन्मूलन हेतु सभी जिम्मेदारों की भूमिका एवं दायित्वों की जानकारी दी गयी. यह कार्यक्रम बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में सामूहिक सहभागिता एवं जन-जागरूकता को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. महिला एवं बाल विकास निगम एवं जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन नंबर -181, 112 आपातकालीन नंबर, महिला पुनर्वास कोष, कौशल विकास आदि की विस्तृत जानकारी दी गयी. इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सभी छात्रा, शिक्षक, शिक्षिका व कर्मी उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




