ePaper

मातृ मंदिर में की जा रही गणपति की पूजा, उमड़ रहे श्रद्धालु

Updated at : 04 Sep 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
मातृ मंदिर में की जा रही गणपति की पूजा, उमड़ रहे श्रद्धालु

डेमार्केट मातृ मंदिर में इस वर्ष भी गणेश पूजा आयोजित की जा रही है. पूजा को लेकर श्रद्धालु उत्साहित हैं. मंदिर परिसर को भी आकर्षक रूप से सजाया गया है.

विज्ञापन

किशनगंज.शहर के डेमार्केट मातृ मंदिर में इस वर्ष भी गणेश पूजा आयोजित की जा रही है. पूजा को लेकर श्रद्धालु उत्साहित हैं. मंदिर परिसर को भी आकर्षक रूप से सजाया गया है. पूजा को लेकर कमिटी के लोग भी उत्साहित हैं. बुधवार को पूजस कमिटी के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था. सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चे शामिल हुए. जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया. मातृ मंदिर गणेश पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि यहां पिछले वर्ष से पूजा की शुरुआत की गई है. इस वर्ष भी पूजा की जा रही है. गणेश पूजा करने का मुख्य उद्देश्य है कि मातृ मंदिर की खोई हुई लोकप्रियता वापस हो. सन 1932 में यह मंदिर बनकर तैयार हुई थी. इस वर्ष बड़ो के सहयोग व एक छोटे से प्रयास से मातृ मंदिर में गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन