ePaper

बौड़ीगछ विद्यालय में विधायक की अनुशंसा पर हुआ एक शिक्षक का प्रतिनियोजन

Updated at : 24 Feb 2026 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
बौड़ीगछ विद्यालय में विधायक की अनुशंसा पर हुआ एक शिक्षक का  प्रतिनियोजन

प्रतिनियुक्त विद्यालय में योगदान देने हेतु अविलंब विरमित करना सुनिश्चित करें,

विज्ञापन

पौआखाली स्थानांतरण प्रक्रिया के बाद शिक्षकों की कमी झेल रहे ठाकुरगंज प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय बौरीगच्छ में छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था और शैक्षणिक गतिविधियों के सुचारु रूप से संचालन में कठिनाइयां आ रही थी. समस्या के समाधान के उद्देश्य से ठाकुरगंज के जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल की अनुशंसा के आलोक में शिक्षा विभाग ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए उच्च माध्यमिक विद्यालय अलताबाड़ी, प्रखंड बहादुरगंज के माध्यमिक शिक्षक (सामाजिक विज्ञान) अनिल कुमार को उनके मूल विद्यालय से तीन माह की अवधि के लिए उच्च माध्यमिक विद्यालय बौरीगच्छ, प्रखंड ठाकुरगंज में प्रतिनियुक्त किया है. यह प्रतिनियोजन पत्र निर्गत होने की तिथि से प्रभावी होगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी, किशनगंज द्वारा जारी कार्यालय आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रतिनियुक्ति अवधि के दौरान अनिल कुमार का वेतन भुगतान उनके मूल विद्यालय उच्च माध्यमिक विद्यालय अलताबाड़ी से ही किया जाएगा, जो उनकी उपस्थिति विवरणी के आधार पर निर्भर करेगा. साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी किशनगंज ने संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि आदेश प्राप्त होते ही अनिल कुमार को प्रतिनियुक्त विद्यालय में योगदान देने हेतु अविलंब विरमित करना सुनिश्चित करें, ताकि बौरीगच्छ विद्यालय में शिक्षण कार्य नियमित रूप से संचालित हो सके और छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो. स्थानीय ग्रामीणों भुरेन सिंह, कुमोद सिंह, रंजीत सिंह, बबलू सिंह सहित अभिभावकों ने कहा कि विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल के प्रयास से शिक्षा विभाग के इस निर्णय से विद्यालय में शिक्षकों की कमी दूर होगी और छात्रों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी. इनलोगों ने विधायक के इस पहल का स्वागत करते हुए इसे विद्यार्थियों के हित में उठाया गया एक महत्वपूर्ण और प्रशंसनीय कदम बताया है.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन