सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत

एनएच 327ई पर एलआरपी चौक के नजदीक लोहागाड़ा रूट पर शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत हो गयी
बहादुरगंज एनएच 327ई पर एलआरपी चौक के नजदीक लोहागाड़ा रूट पर शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक की पहचान जोकीहाट निवासी मोहम्मद रेजा पिता कुद्दूस आलम के रूप में हुई है. मिली सूचना के अनुसार मृतक चालक ट्रैक्टर के डाला में बिजली का पोल लेकर लोहागाड़ा की तरफ से जोकीहाट की ओर जा रहा था. इतने में अचानक ही ट्रैक्टर का स्टेयरिंग फेल हो जाने से वाहन अनियंत्रित हो गया एवं सड़क किनारे एक बंद ढाबा में घुस गया. जिससे मौके पर ही ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार अपने दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचकर लाश को कब्जे में लिया. इस बीच सूचना के साथ जोकीहाट से परिजन भी आ पहुंचे एवं पुलिस से शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाने की मांग पर अड़ गये. इससे पहले पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजनों को हर तरह से समझाने-बुझाने का प्रयास किया. परंतु परिजन किसी तरह का सरकारी मुआवजा लेने से सीधे इनकार करने पर कायम रहे एवं अन्ततः पुलिस पंचनामे बनाकर शव को अपने साथ घर ले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




